सोनभद्र

बार एवं बेंच आपसी सामंजस्य के साथ आमजन को दिलायें न्याय – मुख्य अतिथि

सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव, समारोह अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ यूपी के पूर्व चेयरमैन व सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज सत्यजीत पाठक,मुंसिफ मजिस्ट्रेट अरुण सिंह, विनोद कुमार पांडेय सदस्य बार काउंसिल ऑफ यूपी व नरेंद्र कुमार पाठक अध्यक्ष सोनभद्र बार एसोसिएशन उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी को मुख्य अतिथि श्री यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार एवं सचिव रामेश्वर प्रसाद राव को सदस्य बार काउंसिल श्री त्रिपाठी ने शपथ दिलाई।
इसी प्रकार उपाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव व अंजनी कुमार यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, सहसचिव प्रशासन जवाहर लाल गुप्त, सहसचिव प्रकाशन राजीव मिश्रा, सहसचिव पुस्तकालय संतोष कुमार ओझा, गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ में राकेश कुमार श्रीवास्तव,रामानुज सिंह,रमाकांत मिश्रा,अवधेश प्रसाद शुक्ला, सुखसागर यादव, सुनील कुमार द्विवेदी तथा सदस्य गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ में सुभेष कुमार, अभिनाथ यादव, सौरभ कुमार, श्रीमती सुमन, पंकज कुमार गुप्ता व रमेश कुमार यादव को विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज सत्यजीत पाठक, सदस्य बार काउंसिल विनोद पांडेय, नरेन्द्र कुमार पाठक अध्यक्ष सोनभद्र बार, नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव इल्डर कमेटी चेयरमैन सिविल बार, विष्णुकांत तिवारी चुनाव अधिकारी सिविल बार आदि अतिथियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि संगठन के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने वादकारी हित में बार एवं बेंच को सामंजस्य स्थापित कर लोगों को न्याय दिलाने की अपील की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामलोचन तिवारी ने सबका आभार जताया और कहा कि बार एवं बेंच की गरिमा को बरकरार रखते हुए, अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए समर्पित रहूंगा।
इल्डर कमेटी के चेयरमैन श्री श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार जताया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मान किया गया।
इस मौके पर सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, हाईकोर्ट अधिवक्ता सुनील सिंह,चेयरमैन राजकुमार अग्रहरी, दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार, नंदलाल समेत सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।संचालन मनोज मिश्रा ने किया।समारोह में दर्जनों विशिष्ट जनों के अलावा सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App