सोनभद्र

सबे कद्र पर खत्म तरावीह के बाद सजी दुरुदो सलाम की महफ़िल

जामा मस्जिद में खत्म हुई रमजान की विशेष नमाज तरावीह

दुद्धी, सोनभद्र (मु.शमीम अंसारी)। रमजान शरीफ के मुकद्दस माह में अदा की जाने वाली तरावीह की खास नमाज दुद्धी जामा मस्जिद में मंगलवार की रात मुकम्मल हो गई। खत्म तरावीह के मौके पर नगर के फैजाने रजा कमेटी के तत्वाधान में नातख़्वानी व दुरुदो सलाम की महफिल मुनक़्क़ीद की गई। फैजाने रज़ा कमेटी के सदर रिजवानुद्दीन ने “ए खत्मे रसूल मक्की मदनी कौनन में तुमसे कोई नहीं, ए नूरे मुजस्सम तेरे सिवा महबूब खुदा का कोई नहीं, तथा “ए आसमां कहाँ वो तेरे हिलाल में है, जो बात मुस्तफा के प्यारे बेलाल में है, जैसी दो नात पेश कर मस्जिद में मौजूद एक-एक शख्स को इस्लामी रंग में सराबोर कर दिया। नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर, नारे रिसालत या रसूल अल्लाह जैसे इस्लामी नारों के बीच यूनुस खान ने “सुबह तैबा में हुई बंटता है बाड़ा नूर का, तौहीद ने “जहाँ बानी अता कर दे भरी जन्नत हिबा कर दे, तथा मोबिन और पट्टू शाह ने कलामे आला हजरत पेश किया। कार्यक्रम में तरावीह की नमाज अदा कराने वाले हाफिज अब्दुल रज्जाक, मोअज्जिम ऐनुलहक व एतकाफ पर बैठे अशफ़ाक़ गोल्डन को तोहफा देकर उनकी हौसला अफजाई व खैर मकदम किया गया। अंत में हाफिज अब्दुल रज्जाक साहब ने अलविदा पर बेहतरीन नात पेश करते हुए उनकी दुआख़्वानी व दुरुदो सलाम के साथ महफिल का समापन हुआ। महफिले मिलाद की निजामत (संचालन) हाफिज रेजाउल मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी व मकतब जब्बरिया कमेटी के ओहदेदारों सहित अन्य संभ्रांतजनो का फैजाने रज़ा कमेटी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर हाफिज तौहीद, सदर कल्लन खान, मकतब जब्बरिया प्रबंधक हासिम अंसारी, मन्नू खान, कलीमुल्लाह खान, हाफिज जहांगीर, मौ. कासिम, आदिल खान, लाला बाबू, मुर्तजा भाई, अमान खान, लाडले, मेराज अहमद आदि सहित फैजाने रजा कमेटी के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App