सोनभद्र

हत्या के दोषी कृष्णदेव राय को उम्रकैद

* 25 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6- माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
* साढ़े तीन वर्ष पूर्व पंकज किशोर दुबे हत्याकांड का मामला

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। साढ़े तीन वर्ष पूर्व हुए पंकज किशोर दुबे हत्याकांड के मामले में शनिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी कृष्णदेव राय को उम्रकैद व 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक झारखंड प्रांत के पलामू जिला अंर्तगत डाल्टेनगंज थाना क्षेत्र के चेयरमैन रोड हमीरगंज निवासी प्रशांत कुमार दुबे ने पिपरी थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उनके बड़े भाई पंकज कुमार दुबे वर्तमान में ओम लाइंस ट्रांसपोर्ट रेणुकूट में कार्य करते थे। वे शर्मा पेट्रोल पंप के सामने सियाराम सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। 15 नवंबर 2019 को रात्रि 10 बजे मेरे बड़े भाई की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस तहरीर पर 16 नवंबर 2019 को अज्ञात में एफ आई आर दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में बिहार प्रांत के बक्सर जिला अंतर्गत राजपुर थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी कृष्णदेव राय पुत्र विंध्याचल राय के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी कृष्णदेव राय को उम्रकैद व 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया अनियंत्रित पीकअप ने बाइक सवार को रौंदा रिफर सिविल बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 27 अप्रैल को होगा मामा के घर शादी में आया भांजा करेंट से झुलसा रिफर शिव प्रताप वर्मा बने जुगैल के नये एसएचओ शिव प्रताप ने कहा ला एंड आर्डर बनाये रखना पहली प्राथमिकता सड़क हादसे में चौथी मौत इलाज के दौरान ड्राइवर ने तोड़ा दम ट्रेन से गिरकर झारखंड निवासी की मौत
Download App