सोनभद्र

वकीलों के कार्य बहिष्कार से कामकाज रहा प्रभावित, वादकारी रहे परेशान

– राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में चक्रमण कर वकीलों ने जताया विरोध
– कानपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का किया समर्थन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। कानपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के समर्थन में वृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय सोनभद्र परिसर में अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सोनभद्र के वकीलों ने चक्रमण कर विरोध जताया। साथ हीं न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया। वकीलों के कार्य बहिष्कार से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।
सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राबर्टसगंज कचहरी परिसर में नारेबाजी करते हुए चक्रमण कर विरोध जताया। वकीलों ने कानपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की जायज मांगों का समर्थन किया। उक्त मौके पर पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय,दिनेश दत्त पाठक, राजेंद्र चौधरी, विनोद कुमार शुक्ला, योगेंद्र पांडेय,राजीव कुमार सिंह गौतम, पवन मिश्र, गोविंद मिश्र, शारदा प्रसाद मौर्य, अतुल कनौजिया, आरबी दोहरे, रमेश चौबे, जय प्रकाश यादव,देवानंद चौबे, अतुल पटेल, महेंद्र कुमार सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर
Download App