सोनभद्र

डायरिया से अबोध बच्ची की मौत, परिजनों ने सरकारी अस्पताल में की तोड़फोड़

मामला दुद्धी सीएचसी का

दुद्धी, सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती एक अबोध बालिका की मौत के बाद परिजनों ने जमकर अस्पताल में हंगामा किया। हंगामा इस कदर बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ। क्षेत्र के ग्राम दुमहान के निवासी संदीप कुशवाहा ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्री प्रियांशी को मंगलवार को दिन में उल्टी टट्टी होने की हालत में दुद्धी अस्पताल लाया। ओपीडी में मौजूद चिकित्सक डॉक्टर संजीव को दिखाया। डॉक्टर संजीव ने उसे देखते ही डायरिया जैसी संक्रामक बीमारी होने की आशंका के मद्देनजर केंद्र में भर्ती कर बोतल पानी चढ़वाना शुरू किया। शाम को हालत में सुधार न होने पर केंद्र अधीक्षक शाह आलम सहित डॉ विनोद को दिखाया। परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर के बच्चे स्थिति में काफी हद तक सुधार आ गया था। अचानक दोपहर बाद डॉ प्रवीण द्वारा बच्चे को देख कुछ सुइयां मंगवा कर लगवाई गई जिसके बाद बच्चा सीरियस हो गया। बच्ची की अपराहन करीब 4:00 बजे मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजन बदहवास होकर चीखने चिल्लाने लगे। इस दरम्यान परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर उत्पात भी मचाया। बाद में कस्बा इंचार्ज संजय सिंह के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। डॉ विनोद सिंह ने बताया कि बच्ची को डायरिया की सूचना से विभाग सक्रिय हो गया था। बच्ची की हालत सीरियस देख उसके परिजनों से जिला अस्पताल ले जाने की बात कही जा रही थी मगर वे नहीं ले गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Download App