सोनभद्र

शारीरिक शोषण की पीड़ित विवाहिता ने सीओ से लगाई न्याय की गुहार

दुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने ही गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर, शारीरिक शोषण करने एवं रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए सीओ से न्याय की गुहार लगायी है।
इस सम्बंध में सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी दद्दन प्रसाद गौंड़ को दिये गये आवेदन में कहा है कि गांव के ही एक जानने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर तीन-चार सालों तक शारिरीक शोषण करता रहा और धीरे धीरे सत्तर हजार रुपए और चांदी की सिकड़ी भी हथिया लिया। शर्त के मुताबिक जब हमने होली के समय शादी कर पत्नी बनाने का प्रस्ताव युवक से रखा तो उसने भद्दी भद्दी गाली एवं जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए, जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ दद्दन प्रसाद गोंड ने बताया कि पीड़िता का प्रार्थना पत्र मिला है। प्रार्थना पत्र में उल्लेखित कुछ बातें संदिग्ध लग रही हैं। इसकी जांच के उपरांत ही कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान