सोनभद्र

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने पर ऑनलाइन संचालक चढ़ा पुलिस के हत्थे

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र की सूचना पर सीएमओ दुद्धी पहुंच ली जानकारी

सीएमओ डॉ आरजी यादव की मौजूदगी में अधीक्षक ने सौंपी पुलिस को तहरीर

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में एक ऑनलाइन संचालक के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ आरजी यादव दुद्धी पहुंच जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सीएचसी अधीक्षक दुद्धी डॉ.शाह आलम को नगर में फर्जी साइट पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी हुई, तो सहकर्मियों संग वहां पहुंच गये। मामले की पुष्टि होते ही पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। यह प्रकरण सामने तब आया जब पांच वर्षीय विक्की पुत्र बसंत निवासी खजुरी को चार सौ रुपये नगद धनराशि लेकर 10 मिनट में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र दे दिया। बालक के पिता ने स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में आधार कार्ड बनवाने गया तो ऑनलाइन मैच नहीं होने के पश्चात स्वास्थ्य कर्मी उसके डिटेल में जानकारी लेना शुरू कर दिया। जन्म प्रमाण पत्र पर बार कोड डाला हुआ था, लेकिन जब उसे स्कैन किया गया तो कोई डिटेल नहीं मिली। केंद्र अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने बताया कि कस्बा के मुंसिफ कोर्ट के समीप एक रितेश ऑनलाइन सेंटर के दुकानदार द्वारा फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाकर जारी किया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र डॉ आर जी यादव दुद्धी कोतवाली पहुंचकर इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर दिलाई। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कार्यालय स्टाफ से वेबसाइट और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पोर्टल से संबंधित जानकारी ले आवश्यक निर्देश दिए। उधर पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान