सोनभद्र

अध्यक्ष पद पर रामलोचन की हुई ताजपोशी, सचिव बने रामेश्वर राव

सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। सिविल बार के प्रतिष्ठापरक चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी की ताजपोशी हुई।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नंदलाल जी को 16 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। सचिव पद पर रामेश्वर राव ने महेंद्र जायसवाल को 14 मतों से शिकस्त देकर, विजय हासिल की। परिणाम की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थक उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
इल्डर कमेटी के चेयरमैन नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव एवं चुनाव अधिकारी विष्णुकांत तिवारी के देखरेख में प्रातः 11 बजे से सायं 3.00 बजे तक मतदान करायी गयी।कुल तीन पद के लिए 119 सदस्य संख्या वाले इस चुनाव में 106 लोगों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रामलोचन तिवारी को 47 मत, नंदलाल जी को 31 मत और शिवशंकर प्रसाद को 26 मत मिला। इस पद पर दो लोगों ने किसी को मतदान नही किया। इसी प्रकार सचिव पद पर रामेश्वर प्रसाद राव को 58 मत और महेंद्र कुमार जायसवाल को 44 मत मिले। इस पद के लिए चार लोगों ने किसी को मतदान नही किया। जबकि निर्विरोध रूप से चुने जाने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर दो पद अरविंद यादव व अंजनी कुमार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे में नीरज कुमार, सहसचिव प्रकाशन राजीव कुमार मिश्रा, सदस्य गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ में अवधेश प्रसाद शुक्ला, सुखसागर यादव व रामानुज सिंह एवं सदस्य गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ में सौरभ कुमार सम्मिलित हैं। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य जवाहर लाल, सहायक चुनाव अधिकारी प्रहलाद पांडेय, छोटेलाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल सुभाष चंद्र राय,कस्बा इंचार्ज संजय सिंह समेत पुलिस व पीएसी के जवान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App