सोनभद्र

सर्पदंश से अधेड़ महिला की मौत

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ग्राम घीवही निवासी फुलपतिया देवी 50 वर्ष पत्नी निरंकार की सर्पदंश से मौत हो गयी।
घटना के बाबत प्रधान प्रतिनिधि कृपाशंकर कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे फुलपतिया बाथरुम जाने के लिए कमरे से बाहर निकली तभी उसके पैर में विषैले सर्प ने डस लिया। सर्प के डसते ही वह मूर्छित होकर गिर पड़ी। परिजनों ने आनन फानन में उसे दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिजन उसका इलाज झाड़फूंक से कराने अन्यत्र चले गये। इस बीच फुलपतिया का शनिवार को निधन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App