सोनभद्र

ओलावृष्टि से रजमिलान गाँव में किसानों की फसल बर्बाद

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) जरहा न्याय पंचायत अंतर्गत रजमिलान गाँव मे शनिवार की शाम हुए बारिश और तूफान के बीच ओलावृष्टि से किसानों की सब्जी और फसल बर्बाद हो गयी। ग्राम प्रधान बद्रीनाथ सहित किसान रजनी लाल, पन्नालाल, रामकृपाल, सरजू, मिश्रीलाल, रामबरन, मोतीचंद, रवि कुमार, श्यामलाल, सरयू, जवाहिर, बबलू, रामजी, पन्नालाल, रमेश सहित गाँव के दर्जनों किसानों ने बताया कि गेंहू, चना, सब्जी, टमाटर आदि की फसल कुछ खेत मे पड़ी थी कुछ खलिहान में थी जो सब बर्वाद हो चुकी है। बताया कि खपरैल के घर सहित टीनशेड टूट कर रहने लायक नही बचा है। ग्राम प्रधान ने कहा कि केवल रजमिलान गाँव के किसानों का लाखों की क्षति हुई है। ग्रामीण किसानों ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना देकर मौका जांच और आपदा राहत कोष से किसानों को सहायता दिलाने की माँग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार