सोनभद्र

सिविल बार चुनाव : वैध नामांकन पत्र प्रकाशित , किसी ने नही की पर्चा वापसी

अध्यक्ष व सचिव पद पर होगा 3 अप्रैल को होगा मुकाबला

दुद्धी,सोनभद्र। सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अध्यक्ष व सचिव को छोड़ शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। शुक्रवार को किसी प्रत्याशी द्वारा पर्चा वापसी नही लिए जाने के उपरांत इल्डर कमेटी ने वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन कर दिया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि इस प्रतिष्ठापरक मुकाबले में सिर्फ दो पद अध्यक्ष व सचिव पर चुनाव कराया जाना है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन रामलोचन तिवारी, नंदलाल जी व शिवशंकर प्रसाद मैदान में हैं। वहीं सचिव पद के लिए रामेश्वर राव व महेंद्र कुमार जायसवाल आमने सामने हैं। जबकि शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। जिसकी औपचारिक घोषणा मतदान व मतगणना उपरांत 3 अप्रैल को की जायेगी। निर्विरोध निर्वाचन की सूची में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संतोष कुमार,उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए दो लोग अरविंद यादव व अंजनी कुमार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए नीरज कुमार, सहसचिव प्रकाशन के लिए राजीव कुमार मिश्रा, सदस्य गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ के लिए तीन अवधेश प्रसाद शुक्ला, सुखसागर यादव व रामानुज सिंह एवं सदस्य गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ के लिए एक सौरभ कुमार के नाम सम्मिलित हैं। इल्डर कमेटी चेयरमैन नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव 3 अप्रैल को नियत समय से होगा और उसी दिन मतगणना के पश्चात परिणाम की घोषणा की जायेगी। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी प्रहलाद पांडेय, छोटेलाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान