सोनभद्र

सेवानिवृत्त तीन शिक्षकों सहित राज्य गोला प्रक्षेप में स्थान अर्जित करने वाले छात्र का हुआ सम्मान

रिटायरमेंट के गमगीन माहौल में छात्र की प्रतिभा बनी खुशी की संजीवनी

शिक्षकों ने दी अपने वरिष्ठों को भावभीनी विदाई

दुद्धी, सोनभद्र (मु.शमीम अंसारी)। शुक्रवार को बीआरसी दुद्धी में सेवानिवृत हो रहे वरिष्ठ शिक्षकों का विदाई समारोह भावुक पलों के बीच मनाया गया। इस सत्र में सेवानिवृत हो रहे प्रधानाध्यापक शकील अहमद खान, अशोक सिंह व रोशन आरा ने बारी बारी से ब्लॉक दुद्धी में बिताए अपने यादगार संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि दुद्धी हमेशा उनके यादों में रहेगा।यहां से जो प्यार व सम्मान मिला व अविस्मरणीय रहेगा।मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र मौर्या ने कहा कि शिक्षक न तो कभी बूढ़ा होता है न तो कभी सेवानिवृत होता है।नौकरी की सेवावधि समाप्ति के पश्चात समाज के प्रति शिक्षक की जिम्मेदारी निरंतर जारी रहती है। तीनों ही वरिष्ठ शिक्षक कर्मठ व स्वच्छ छवि वाले हैं।आगामी जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।ब्लॉक अध्यक्ष पू मा शि संघ श्री शैलेश मोहन ने कहा कि तीनों ही वरिष्ठ साथियों को विदाई देते हुए हृदय अत्यंत भावुक हो रहा है।उन्होंने जनाब शकील अहमद के साथ बिताए अपने संस्मरण भी सुनाए।उन्होंनेआगामी जीवन के लिए शुभेच्छा व्यक्त की। वरिष्ठ शिक्षक सदानंद मिश्र ने सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान करना हम सबके लिए नैतिक कर्तव्य है।आप सबके प्यार व सहयोग से ही आज का कार्यक्रम सफल हो सका। बालक प्रिंस भारती को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।इस दौरान शिक्षक यथार्थ विष्णु, जितेंद्र चौबे और अरुण राय ने अपने गीतों से समां बांध दिया।इस अवसर पर पूमावि बीड़र के छात्र प्रिंस भारती को राज्य में गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने एवम् खेल शिक्षक यशवंत सिंह को उनके कर्तव्यनिष्ठा के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।प्रधानाध्यापक मुसई राम ने व्यक्तिगत पर भी बालक को उपहार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।इस अवसर पर सर्वश्री योगेश पाण्डेय, जय प्रकाश राय,रविंद्र नाथ,जयंत त्रिपाठी, मो इलियास, सलीमुल्लाह, मुसईराम, सुनील पाण्डेय, नीरज कुमार,अवधेश कन्नौजिया, ऋषिणारायण यादव,चंद्रेश मौर्य,सदानंद मिश्र,जितेंद्र चौबे,विवेक शांडिल्य,धर्मेंद्र सिंह,भोलानाथ,विजय गुप्ता,राकेश शर्मा,मनीष श्रीवास्तव,अभिषेक यादव,हृदय गिरि,लोकपति वर्मा,पुष्पराज सिंह,श्रुति सागर,उज्ज्वल मौर्य,बलवंत सिंह,नागेश दुबे, गुनाकर पाण्डेय,बृजेश मौर्य,कुलदीप चक्रवाल,अशोक पाल, बृजकुमारी सिंह, रेनू कन्नौजिया,पूजा सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम Sonbhadra News: कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ... धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Download App