सोनभद्र

नामांतरण आदेश कम्प्यूटर में अपलोड न होने से परेशानी

वकीलों ने तहसील दिवस में की शिकायत

दुद्धी, सोनभद्र। न्यायालय तहसीलदार की कोर्ट से नामांतरण आदेश होने के बावजूद कम्प्यूटर में अपलोड न होने से परेशान वकीलों ने तहसील दिवस में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए, अविलम्ब निराकरण की मांग की।
दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी की अगुवाई में पहुंचे दर्जनों वकीलों ने तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार को शिकायती पत्र सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि उप्र राजस्व संहिता 2006 की धारा 35(1)ग के तहत तहसीलदार के कोर्ट से नामांतरण वाद दर्ज व निर्णीत होकर, कम्प्यूटर में अपलोड होने के लिए लंबित पड़े हैं। कम्प्यूटर में अपलोड न होने के कारण आगे की सारी प्रक्रिया रुकी हुई है। जिससे दूर दराज से आने वाले वादकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने सीडीओ से अविलम्ब इस समस्या के समाधान की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Download App