सोनभद्र

आगामी त्योहार रमजान व रामनवमीं के मद्देनजर चोपन थाना परिसर मे पीस मिटिंग सम्पन्न।

चोपन /सोनभद्र( गुड्डू मिश्रा)

स्थानीय थाना परिसर मे शनिवार की देर सायं अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता मे सम्भ्रांत लोगो की मौजूदगी मे पीस मिटिंग सम्पन्न कराई गई । वही अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने कहा कि आगामी त्योहार रमजान व रामनवमी के पर्व को शान्ति पूर्व तरीके से मनाये वही नगर मे साफ सफाई व बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित भी किया गया। वही अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने कहा कि आगामी त्योहार मे सभी लोग आपसी भाईचारे की मिशाल पेश करते हुए शान्ति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाये और किसी भी न ई परम्परा को लागू नही किया जायेगा वही रामनवमीं के जुलूस मे किसी भी तरह से अस्त्र शस्त्र का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगा वही अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद, राजन जायसवाल,मुकेश जैन,मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह, संजय जैन, सत्यप्रकाश तिवारी, महफूज आरिफ़, नाजिम खान, विकास चौबे इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Download App