सोनभद्र

ठेका मजदूरों के नागरिक अधिकारों की हो गारंटी

वेरिफिकेशन पर ठेका मजदूर यूनियन ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
21 मार्च को डीएलसी को देंगे पत्रक
अनपरा, सोनभद्र। ठेका मजदूरों के हर 6 माह में कराए जा रहे पुलिस वेरिफिकेशन और गेट पास बनाने के प्रबंधन के फैसले के खिलाफ आज ठेका मजदूर यूनियन के जिला मंत्री तेजधारी गुप्ता के नेतृत्व में अनपरा तापीय परियोजना में ठेका मजदूरों के हस्ताक्षर कराए गए. सैकड़ों मजदूरों के हस्ताक्षर युक्त पत्र 21 मार्च को डीएलसी मिर्जापुर मंडल को दिया जाएगा. इस अवसर पर ठेका मजदूरों से बातचीत करते हुए यूनियन मंत्री तेजधारी गुप्ता ने कहा की ठेका मजदूरों से अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है. हर 6 माह बाद उनका पुलिस वेरिफिकेशन कराने का तुगलकी फरमान प्रबंधन द्वारा दे दिया गया है. सभी लोग जानते हैं कि परियोजना में ठेका मजदूर एक ही स्थान पर पूरी जिंदगी काम करते हैं. उनके ठेकेदार बदल जाते हैं लेकिन उनका काम नहीं बदलता. जब सरकारी नौकरी में नौकरी के प्रवेश के समय एक बार ही पुलिस वेरिफिकेशन होता है तब ठेका मजदूरों से हर 6 माह बाद वेरिफिकेशन कराना उनके नागरिक अधिकारों का हनन है. प्रबंधन को हर हाल में ठेका मजदूरों के नागरिक अधिकारों को सुनिश्चित करना चाहिए और बार-बार पुलिस वेरिफिकेशन के तुगलकी फरमान को वापस लेना चाहिए. इस अवसर पर ठेका मजदूर यूनियन के प्रचार मंत्री शेख इम्तियाज ने कहा की श्रम आयुक्त मजदूरों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए हैं इसलिए उनके सामने 21 तारीख को गुहार लगाई जाएगी. ठेका मजदूर यूनियन जिला कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर कृष्णा यादव ने कहा कि अनपरा डी में तो पूरे तौर पर श्रम कानूनों का उल्लंघन हो रहा है. न्यूनतम सुविधाएं भी ठेका मजदूरों को नहीं मिल रही है. इस पर भी 21 तारीख को बात की जाएगी. इस अवसर पर गोविंद प्रजापति, मसीदुल्लाह अंसारी, विनोद यादव, दद्उ यादव, जवाहिर, रामेश्वर गुप्ता, पवन गुप्ता, जमुना यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार