सोनभद्र

हादसों भरी रही होली की रात, आधा दर्जन रिफर

पटीदारी विवाद में दंपती को बेल्चा से किया लहूलुहान
आधा दर्जन रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट के हुए शिकार
दुद्धी, सोनभद्र। बुधवार को होली की रात दुद्धी क्षेत्र के लिए हादसों भरी रात रही। पटीदारी विवाद में जहां अधेड़ को पीटकर लहुलुहान कर दिया गया वहीं सड़क दुर्घटना में आधे दर्जन गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचे। इनमें हालत सीरियस देख ज्यादातर मरीज रिफर कर दिए गए। रात्रि 10 बजे मोटरसाइकिल से गिरकर घायल डुमरडीहा निवासी 18 वर्षीय नीरज पुत्र गुलाब को खून से लथपथ अवस्था में सीएचसी लाया गया जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ शाह आलम अंसारी द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। सड़क दुर्घटना का शिकार दूसरे व्यक्ति 60 वर्षीय रामदेव पुत्र शिवदयाल निवासी गुलालझरिया को रात्रि पौने ग्यारह बजे सीएचसी लाया गया। चिकित्सक के अनुसार शराब का अत्यधिक सेवन कर गाड़ी एक्सीडेंट करने वाले रामदेव को अत्यधिक रक्तस्राव और चोटें होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। साढ़े ग्यारह बजे डुमरडीहा निवासी दंपती को बेहोशी की हालत में परिजनों ने लाकर भर्ती कराया। 50 वर्षीय राजमन पुत्र महसर तथा उनकी पत्नी 40 वर्षीय बिंदु देवी पत्नी राजमन को सर फटे अवस्था मे लाया गया। परिजनों के मुताबिक पटीदारों ने बेल्चा से दोनों के सर पर मारकर घायल किया था। डॉ आलम ने बताया कि सर में सांघतिक चोट व हेड इंजुरी को देखते हुए केंद्र में टांके वगैरह लगाकर सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। रात्रि एक बजे खजूरी निवासी 45 वर्षीय नागेंद्र कुमार पुत्र तिलकधारी को मोटरसाइकिल से गिरकर सीरियस हालत में सीएचसी लाया गया। जांच में उसकी पसलियां टूटी हुई मिलने पर मरहम पट्टी कर उसे भी जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। इसके अलावा 4-5 गांवों के चुटहिल मरीजों को लाकर भर्ती कराया गया जिनको भर्ती कर इलाज कर वृहस्पतिवार को छुट्टी दे दी गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App