सोनभद्र

विराट रूद्र महायज्ञ में हर हर महादेव के लगे जयकारे

– भक्तजनों ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा
– भंडारे में श्रद्धालुओ ने किया प्रसाद ग्रहण
– उमामहेश्वर गुप्तकाशी शिवद्वार धाम मंदिर परिसर में चल रहा है आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड) उमामहेश्वर गुप्तकाशी शिवद्वार धाम मंदिर परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं रामकथा के छठवें दिन बुधवार को समूचा यज्ञ पंडाल वेद मंत्रों व हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। भक्तजनों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि उमा महेश्वर गुप्तकाशी शिवद्वार धाम मंदिर परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ आचार्य राधाकृष्ण तिवारी, आचार्य राजेश त्रिपाठी, आचार्य व्यास रामजी शास्त्री समेत आठ आचार्यो द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। हरिद्वार से आए कथा व्यास राघवेंद्र चार्य जी महाराज एवं रामजी शास्त्री व्यास द्वारा दोपहर दो बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रामकथा का पान कराया जl रहा है। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे से आरती कार्यक्रम संपन्न हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ नारायण भगवान के मुख्य यजमान शालिग्राम साहू, रामपति साहू, गणेश अग्रवाल , बाल ब्रह्मचारी शिवनारायण पाल, रेवती तिवारी, सुरेश गिरी, रामखेलावन, परमानंद, उदय प्रताप सिंह,राजकुमार, दीपक कुमार ब्लाक प्रमुख घोरावल,पप्पू पाठक,प्रमोद राव, हीरालाल, पूर्व विधायक तीरथराज, जिला पंचायत सदस्य नीरज कुमार श्रीवास्तव रामखेलावन समेत तमाम लोगों ने रूद्र महायज्ञ, रामकथा व आरती पूजन में शामिल रहे। उन्होंने शिवद्वार में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार