सोनभद्र

संत रामपाल के शिष्यों द्वारा निकाली गई सतगुरु शोभायात्रा

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर रविवार को संत रामपाल के अनुयायियों द्वारा सतगुरु शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोगों द्वारा वर्तमान समय में समाज में व्याप्त रिश्वतखोरी, नशाखोरी, व्यभिचार, भ्रूण हत्या, भ्रष्टाचार, जुआ, शराब, दहेज व चोरी जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। शोभायात्रा में आगामी 4 मार्च को सतलोक आश्रम शामली में आयोजित तीन दिवसीय बुध दिवस के कार्यक्रम में लोगों को पहुंचने की अपील भी की गई। बताया कि बुद्ध दिवस पर विश्व में भाईचारा स्थापित करने, पाखंडवाद समाप्त करने, दहेज रूपी राक्षस को समाज से दूर करने, छुआछूत समाप्त करने, समाज को नशे से छुटकारा दिलाने, सर्व मानव समाज को सभी बुराइयों से छुड़ाने, विश्व को सद्भक्ति देकर मोक्ष प्रदान करने जैसे कार्यक्रम के उद्देश्य हैं। शोभायात्रा में मुख्य रूप से नरेश दास, रमा शंकर दास, शिवाकांत दास, सिवादासी आनंद दास, मनोज दास, गुलाब दास, सुशील दास, खीरुदास सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान