सोनभद्र

हाईवा की चपेट में आने से महिला गंभीर, चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार

दुद्धी, सोनभद्र। नगर के अमवार मोड़ पर एक अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाबत कस्बा प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि नीलम पत्नी दीपक गौड़ निवासी खुटिया थाना धुरकी जनपद गढ़वा (झारखंड) अपने परिवार के साथ शादी में सम्मिलित होने हेतु बीड़र, दुद्धी जा रही थी। इसी बीच अमवार मोड़ पर ट्रक नंबर सीजी 12 बीडी 7221 की चपेट में आने से घायल हो गई। दाहिने हाथ में गंभीर चोट होने के कारण दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां उसका उपचार जारी था। समाचार लिखे जाने तक महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही थी। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद वाहन को रास्ते में ही छोड़ कर फरार हो गया।कस्बा इंचार्ज ने ट्रक को प्राइवेट चालक के सहारे वाहन को कब्जे में ले लिया और कोतवाली में खड़ा करा दिया, जिससे कि मोड़ पर जाम की स्थिति न हो।उन्होंने बताया कि लॉ इन ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दी गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान