सोनभद्र

उचक्कों ने बीड़र से मोटरसाइकिल उड़ाई

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीड़र से मंगलवार की रात उचक्कों ने खड़ी बाइक उड़ा दी। भुक्तभोगी ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

घटना के बाबत पीड़ित राजेश कुमार ओझा पुत्र दुर्योधन ओझा निवासी सागोबान्ध ने बताया कि मंगलवार को सिंगरौली से बाईक सुपर स्प्लेंडर नम्बर यूपी 64 एएस 6373 से दुद्धी आ रहा था। इसी बीच रात्रि करीब साढ़े नौ बजे पेट में मरोड़ होने के कारण बाईक लौवा नदी के पास बीड़र में खड़ा कर नदी में शौच करने चला गया। शौच कर वापस लौटा तो मौके से बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन की मगर गाड़ी का कुछ भी पता न चल सका। दूसरे दिन सुबह भी घटनास्थल समेत गांव में खोजबीन की मगर गाड़ी नही मिला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान