सोनभद्र

भूमि विवाद मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर चार महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने चारों घायल महिलाओं को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पीड़ित महिला रेखा देवी ने बताई की उक्त भूमि व झोपड़ी में हमारे परिजन 25 वर्षों से ज्यादा दिनों से काबिज है। उस भूमि पर मंगलवार को दर्जनों महिलाओं के साथ विपक्षियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झोपड़ी व भूमि पर बाहर से आये हुए लोगों ने पट्टा कराकर अपनी भूमि का दावा कर रहे है। और उक्त झोपड़ी में महिलाएं पुरुष जाकर रहने लगे। मेरे घर के सभी समान को बाहर फेक दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने बताया कि झारोखुर्द गांव में हुए मारपीट के मामले में 323, 504, 506, 452 धाराओं के तहत चार नामजद व अन्य अज्ञात लोंगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार