सोनभद्र

ग्राम समाधान दिवस में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

दुद्धी, सोनभद्र। सोमवार को दुद्धी ब्लॉक के 8 ग्राम पंचायतों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दुमहान गांव के नोडल एडीओ पीपी रामप्यारे ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी।गांव में सबसे अधिक शिकायत आवास को लेकर मिली, इसके अलावा समाज कल्याण, राशन सहित अन्य समस्याएं भी ग्रामीणों ने रखी।इस तरह ग्राम पंचायत दुमहान में कुल 5 मामले आए जिसमें 3 मामले का निस्तारण कर दिया गया जबकि अवशेष 2 मामले सम्बंधित विभागों को सौंपकर तय समय में निस्तारण का निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी राघवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सरजू सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।उसी तरह ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार यादव,ग्राम पंचायत अधिकारी सुषमा तिवारी,कटौली में ग्राम पंचायत अधिकारी आशा यादव,बूटबेड़वा में ग्राम विकास अधिकारी अरशद खान ने ग्राम समाधान दिवस में समस्याएं सुनी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान