सोनभद्र

उत्तर प्रदेश से तीन लोगों को बनाया गया राज्यपाल, दुद्धी में हर्ष का माहौल

शिवप्रताप शुक्ला, आचार्य लक्ष्मण प्रसाद और फागु चौहान जी को राज्यपाल बनाए जाने पर डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि समेत कई लोगों ने जताया हर्ष

ब्राह्मण, ठाकुर और दलित समाज को जोड़ने का अच्छा अवसर- सुरेन्द्र अग्रहरि

दुद्धी, सोनभद्र। देश के प्रमुख संवैधानिक पद पर स्थापित राष्ट्रपति पद को सुशोभित कर रही द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है जिसमें उत्तर प्रदेश से तीन लोगों को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाना पार्टी में उनकेमहत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है और हो भी क्यों ना। जिन्होंने पार्टी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया हो,ऐसे लोगो को पार्टी में निष्ठा का परिणाम मिला है जिन्हें राज्यपाल बनाकर उनको सुशोभित किया गया है। उत्तर प्रदेश से तीन चेहरों को राज्यपाल बनाया गया है जिसमे गोरखपुर क्षेत्र से शिवप्रताप शुक्ला जी, घोसी क्षेत्र से फागु चौहान जी व सोनभद्र से आचार्य लक्ष्मण प्रसाद खरवार का नाम शामिल है। भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने उत्तर प्रदेश से तीन जनसेवकों को राज्यपाल बनाये जाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई दिया है, और इन तीनो जनसेवकों के मनोनयन पर खुशी जताई है।उन्होंने कहा कि देश की राजनीति और लोकतांत्रिक व्यवस्था में शिवप्रताप शुक्ला जी को हिमांचल प्रदेश , फागु चौहान जी को मेघालय और आचार्य लक्ष्मण प्रसाद जी को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है जो यह दर्शाता है कि पार्टी में निष्ठा के साथ काम करने वाले को उसका इनाम सुखद मिलता हैं। जिले के पूर्व जिला महामंत्री व दुद्धी मंडल के प्रभारी सोनाबच्चा अग्रहरि, भाजपा के पूर्व संगठन मन्त्री नन्दलाल, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डीसीएफ डायरेक्टर संजू तिवारी, विपिन बिहारी, क्रय विक्रय के अध्यक्ष रामेश्वर रॉय, धनंजय रावत,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नीरज शर्मा, पंकज अग्रहरि बुल्लू,जिला मन्त्री दिलीप पाण्डेय, मनोज तिवारी, रामबदन खरवार, ने उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App