सोनभद्र

मुफ्त बिजली देने का वादा निभाए भाजपा सरकार

आईपीएफ ने सैकड़ों हस्ताक्षर के साथ मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

म्योरपुर, सोनभद्र। भाजपा सरकार को चुनाव में किए वादे के अनुसार किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देनी चाहिए. इस मांग पर ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आईपीएफ) ने म्योरपुर के खैराई, रास पहरी, कुंडाडीह, नवा टोला, बलियरी, गंभीरपुर, रनटोला आदि गांव के सैकड़ों किसानों का हस्ताक्षर करा कर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है. आईपीएफ के तहसील संयोजक शिवप्रसाद गोंड ने बताया कि दुद्धी में आमतौर पर सिंचाई की व्यवस्था ना होने के कारण किसान निजी बोरिंग या कुएं, बाउली के जरिए मशीनों से सिंचाई करता है डीजल के दाम में भारी वृद्धि होने के कारण यह महंगा हो गया है. लिहाजा किसान बिजली से सिंचाई करना चाहता है. लेकिन बिजली विभाग ने किसानों को कनेक्शन नहीं दिया है और सिंचाई करने पर वह उसका उत्पीड़न करता है. उससे भारी जुर्माना वसूलता है और मुकदमे कायम करता है. सीएम को भेजे पत्र में आईपीएफ ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चुनाव से पूर्व यह वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी लेकिन यह वादा बुरा नहीं किया गया. उल्टा सरकार बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि करने का प्रस्ताव लेकर आई है और किसान विरोधी विद्युत संशोधन विधेयक 2022 करने पर केंद्र की सरकार आमादा है. इससे बिजली के क्षेत्र का निजीकरण होगा और बिजली किसानों के हाथ से निकल जाएगी. आईपीएफ नेता ने कहा की यदि किसानों को बिजली के कनेक्शन देने और मुफ्त बिजली देने के वादे को पूरा नहीं किया गया तो दुद्धी समेत पूरे जिले में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा. हस्ताक्षर अभियान में कमला प्रसाद गोंड, रंगलाल गोंड, हरिप्रसाद, सुखलाल, अमरनाथ, मनरूप, महावीर गोंड, राम सिंह गोंड, आलोक कुमार आदि लोग रहे

भवदीय
शिव प्रसाद गोंड
तहसील संयोजक, ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) दुद्धी सोनभद्र.

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार