सोनभद्र

दुद्धी सीएचसी अधीक्षक ने फाइलेरिया की दवा खाकर किया अभियान का शुभारंभ

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की हुई शुरूआत

10 से 27 फरवरी तक चलेगा अभियान

(फोटो कैप्सन-फाईलेरिया की दवा खाते अधीक्षक डॉ शाह आलम)

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। दुद्धी क्षेत्र में शुक्रवार से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम शुरु हो गया। यह अभियान 27 फरवरी तक चलाया जायेगा। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने स्वंय फाइलेरिया की दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया l उद्घाटन के मौके पर मौजूद सीएचसी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ विनोद सिंह, डॉ अणिमा यादव सहित उपस्थित कर्मचारियों व मरीजों के तीमारदारों को भी दवा खिलाई गई।
अभियान के नोडल अधिकारी डॉ शाह आलम ने बताया कि सीएचसी के अंतर्गत संचालित 27 उपकेंद्रों पर 27 टीमों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक टीम में आशा, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य सुपरवाइजर व एएनएम सहित पांच लोग शामिल हैं। कस्बे में के सभी 11 वार्डों में अलग-अलग सचल दस्ते की नियुक्ति की गई है। टीम में शामिल कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को डीसी और अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यह भी बताया कि हमें फाइलेरिया रोग का समूल नाश करने के लिए अभियान के दौरान आपके घर पर आने वाले स्वास्थ्य कर्मी के सामने ही दवा का सेवन करना है l प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोग के बारे में जागरूक करेंगे साथ ही अपने सामने दवा खिलाएंगे और किसी भी स्थिति में दवा का वितरण नहीं किया जाएगा। यह दवा आपको फाइलेरिया रोग से सुरक्षित रखेगी इसको खाना है फेंकना नहीं l लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए डीईसी और अल्बेंडालोल की निर्धारित खुराक कोविड सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए खिलाई जाएगी । दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवाएं नहीं खिलाई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार