सोनभद्र

धीरे चलिए बोर्ड के पास पलटी तेज रफ्तार टीपर

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाट पर बुधवार की रात एक टीपर पलट गई संयोग से टिपर उस स्थान पर पलटी जहाँ लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड लगा हुआ था । यह महज एक इत्तेफाक हो सकता है, मगर अशिक्षित ड्राइवर को यह एक्सीटेड उसके अंदर तालीमी कमी का अहसास करा गया। टिपर नंबर UP64AT6495 डाला से इंटरलॉकिंग ईंट लेकर महुली जा रही थी। रात्रि करीब 12 बजे एक तीव्र मोड़ पर ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी पलट गई । दुर्घटना में चालक व उसका सहयोगी तो बाल बाल बच गए मगर ड्राइवर 25 वर्षीय रामदेव को अपने अनपढ़ होने पर बहुत दुःख हुया। बताया कि काश मैं पढ़ा लिखा होता तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे उस सूचक बोर्ड पर मेरा ध्यान जरूर गया होता। कोतवाली से महज 500 मीटर पर हुये हादसे के बाद सक्रिय हुई पुलिस में हेड कांस्टेबल संजय सिंह व हेड कॉन्स्टेबल संजय यादव ने मौके पर पहुँच कर बिखरे इंटरलॉकिंग ईंटो को समेटवाया व आवागमन सुचारू कराया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App