सोनभद्र

ब्लॉक स्तरीय आदिवासी, दलित,अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन 11 फरवरी को

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में 11 फरवरी को दुद्धी क्रिकेट मैदान में ब्लॉक स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक तथा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र बघाडू जुबेर आलम ने बताया कि जनहित के मुद्दों पर एक महासम्मेलन होना है, जिसमे आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचारों,भेदभाव सहित क्षेत्र की मुख्य समस्याएं जैसे बेरोजगारी, गिट्टी बालू बोल्डर के दामों में बेतहाशा वृद्धि, क्षेत्र के मजदूरों के पलायन, बिना सिर-पैर के पट्टा आवंटन, घरेलू रोजमर्रा की चीजों के दामों में बेतहाशा वृद्धि, धान गेंहू क्रय केंद्रों पर ब्याप्त भ्रष्टाचार जैसी मुद्दों पर भी गहन चर्चा होनी है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा विधान परिषद सदस्य होंगे और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री/विधायक विजय सिंह गोड़ होंगे जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव करेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार