सोनभद्र

दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत दोनों गम्भीर अस्पताल में भर्ती

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) बीजपुर थाना क्षेत्र के इंजानी गाँव मे बुधवार को दोपहर दो बाइक सवार की आपस मे आमने सामने भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी तेज हुई कि दोनों के हाथ और पैर की हड्डी टूट गयी। चीख पुकार पर आसपास के लोगों ने पहुँच कर घायलों की मदत के लिए डायल 112 पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शिवलाल गौतम पुत्र रामकेश्वर निवासी नधिरा उम्र 25 तथा पप्पू चरण पुत्र विश्वनाथ केवट उम्र 30 निवासी धरतीडॉड को ग्रामीणों के सहयोग से ले जाकर एनटीपीसी धन्वन्तरि हास्पिटल में भर्ती कराया जहाँ दोनों की हालत गम्भीर बताई गई। बताया जाता है कि एक बाइक सवार नधिरा से बीजपुर तो दूसरा बीजपुर से बकरिहवा की तरफ जा रहा था कि रफ्तार पर अंकुश नही लगा पाए और दोनों की एक दूसरे में इंजानी गाँव के पास जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। हास्पिटल से आये मेमो के आधार पर पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर घायलों के परिजनों को सूचित कर विधिक कारवाई में लग गयी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार