सोनभद्र

शहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटर कालेज रामगढ़ में सरस्वती पूजन का कार्यक्रम हुआ संपन्न

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) चतरा क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में शहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटर कालेज रामगढ़ में सरस्वती पूजन का कार्यक्रम किया गया। सरस्वती पूजन कार्यक्रम में सभी अध्यापक , छात्र- छात्राएं व विद्यालय के पूर्व सेवा प्राप्त अध्यापकगण उपस्थित रहे। पूजन पाठ करके सभी छात्र छात्राओं को प्रसाद वितरण कर पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कक्षा 10 व 12 के छात्र- छात्राओं को अध्यापकों के द्वारा उज्जवल भविष्य के कामना आशीर्वाद दिया गया। मेहनत से पढ़ाई कर अच्छे अंक प्राप्त कर आगे बढ़े और विद्यालय का नाम रोशन करें। कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं का अंतिम सत्र होने पर विदाई समारोह में कॉलेज के छात्र छात्राओं की आंखें भी डबडबा गई। विद्यालय के अध्यापकों द्वारा आशीर्वाद देते हुए अच्छे भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरी शंकर सिंह, अध्यापक मयंक त्रिपाठी, प्रदीप कुमार सिंह ,परमानंद देव, दीपक प्रभाकर, देवेंद्र सिंह , बड़े बाबू राहुल सिंह , रोहित सिंह आदि विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे । छात्राओं ने जाते समय गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार