सोनभद्र

जनजातीय उत्सव का समापन समारोह 8 फरवरी को दोपहर सोन शक्ति स्टेडियम मे

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद द्वारा आयोजित जनजातीय उत्सव का समापन समारोह 8 फरवरी को सोनशक्ति स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे से किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री संस्कृति एवं पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार जयवीर सिंह, राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश दया शंकर मिश्र दयालु एवं राज्यमंत्री समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग उत्तर प्रदेश संजीव कुमार गोंड होंगे। “सशक्त जनजाती सशक्त भारत” विषय को केंद्र बिन्दु रख कर जनजातीय उत्सव का आयोजन किया गया है। जिससे स्वदेशी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बल मिलेगा ।
समापन समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी जिसमे प्रमुख रूप से राजस्थानी नृत्य, संथाली, ककसार गेंडी, घूमर, शैला इत्यादि नृत्यों का एवं विभिन्न लोक गीत भी गाए जाएंगे। साथ ही उत्सव में अनेक प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम भी होगे जैसे कठपुतली, रंगोली, चित्रकारी, बहरूपिया, आदिवासी खेल, आदिवासी पोशाक के साथ सेल्फी पॉइंट, सजीव चित्रण, झूले एवं स्वादिष्ट वयंजन के स्टाल भी उपलब्ध होंगे ।
यह जनजातीय उत्सव एनटीपीसी रिहंद लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान उत्तर प्रदेश और सेवा समर्पण संस्थान चपकी के सहयोग से किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App