सोनभद्र

चोपन एनकाउंटर में पकड़ा गया नक्सली पुलिस जवान के पेट चीरकर बम लगाकर उड़ाने सहित उसके कारनामे की पूरी फेहरिस्त

Exclusivelly on sbnlive

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन एनकाउंटर में पकड़ा गया नक्सली लातेहार में पुलिस जवान के पेट चीरकर बम लगाकर उड़ाने सहित उसके कारनामे की पूरी फेहरिस्त। जी हा सही सुना आपने। चोपन पुलिस और एसओजी की टीम ने बग्घा नाला के पास मंगलवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश पुत्र बैजनाथ राम निवासी ढाचाबार पाण्डू पलामू को गिरफ्तार किया।

मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी थी। ओबरा में दुसान कम्पनी में ये नक्सली पहचान बदलकर ठेकेदार के अंडर में काम कर रहे थे। वही नक्सलियों के गोली चलाने पर गोली पुलिस के स्कार्पियो वाहन के शीशे को छेद करते हुए आगे के बाई सीट में फंस गई थी।

आइये बताते हैं उसके कारनामों की लंबी फेहरिस्त

सीआरपीएफ जवान के पेट में बम किया था प्लांट

2013 में लातेहार में सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश सहित कई नक्सली ने सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के बाद एक सुरक्षाकर्मी की लाश के आइईडी लगाकर चीथड़े उड़ा दिये और एक जवान का पेट चीरकर उसमें आइईडी ठूंस दिया तथा उसे फिर से सिल दिया था। मुठभेड़ में माओवादियों ने घात लगाकर किये गये हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के नौ जवानों समेत कुल दस सुरक्षाकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया और चौदह अन्य सुरक्षाकर्मियों को घायल कर दिया था।

सोनभद्र विंडमगंज से सटे झारखंड बार्डर धुरकी में लेवी वसूली दर्जनो ट्रक को फुक किया था जमकर उत्पात

सोनभद्र विंडमगंज से सटे झारखंड बार्डर धुरकी में लेवी वसूली दर्जनो ट्रक को फुक किया था जमकर उत्पात। सोनभद्र से महज 5 किलोमीटर दूर गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश सहित कई नक्सली ने जमकर कर उत्पात मचाया था। नक्सलियों ने सड़क निर्माण करा रही कंपनी वीआरएस के घघरी गांव में स्थित कैप कार्यालय पर धावा बोलकर कई वाहनों को फूंक दिया और कुछ वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।

सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश सहित आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश नक्सली वीआरएस कंपनी के घघरी गांव में स्थित कैंप कार्यालय पर आ धमके थे। कैंप में रखे डीजल को वाहनों पर छिड़ककर आग लगा दिया था।

नक्सली सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश ने इंजीनियर को किया था अगवा

नक्सली सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश ने इंजीनियर को किया था अगवा। वीआरएस कंपनी के खुटिया गांव में स्थित कैंप आफिस से साईड इंजीनियर नागेंद्र सिंह को दिनदहाड़े अगवा कर लिया था तथा अपने साथ लेकर जंगल के रास्ते निकल लिये थे। जिसे चार घंटे बाद मुक्त किया था। 2 प्रतिशत लेवी के लिये कंपनी के साईड इंजीनियर नागेंद्र सिंह को अगवा किया था। इसके पूर्व नक्सली सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश ने कई दफा मोबाईल पर लेवी के लिये धमकी दिया था। संगठन के स्वयंभू सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश ने इंजीनियर के अपहरण की जिम्मेदारी लेते हुये कहा था कि सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार के द्वारा लेवी नहीं देने, भूमि अधिग्रहण का मुआवजा अब तक नहीं दिये जाने, घटिया निर्माण करने एवं निर्माण कार्य को रोक के बावजूद कंपनी के द्वारा कार्य किये जाने के कारण इंजीनियर का अपहरण किया था।

नक्सली सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश भारतीय पब्लिक कम्युनिष्ट पार्टी नाम से बना रखा था आपराधिक संगठन

नक्सली सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश भारतीय पब्लिक कम्युनिष्ट पार्टी नाम से बना रखा था आपराधिक संगठन। घटनाओं को अंजाम दे रहा था। नक्सली सुशील कुमार उर्फ गुरु उर्फ रितेश इस संगठन का सुप्रीमो था। खुश्तर अंसारी सहित संगठन के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के पश्चात उसके द्वारा संगठन को पुनः खड़ा करने के लिए लोगों को जोड़ने के साथ हथियार, कारतूस एवं अन्य जरूरत के सामान एकट्टा किये जा रहे थे। पूर्व में भाकपा (माओवादी) में रहते हुए लातेहार एवं गढ़वा जिला में कई वारदातों में शामिल रहा है। पलामू और गढ़वा जिले में एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है। गढ़वा के धुरकी थाने में दो, नगर उंटारी में एक के अलावा लातेहार जिले के बरवाडीह थाना में पांच एवं गारू में तीन मामले दर्ज है। इसके आलावा भी उग्रवादी, रंगदारी के कई कांड विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में युवक को भेजा जेल। सपा लेकर भाजपा में आ जाएं अखिलेश - विधायक भूपेश चौबे का पलटवार, बोले आफर देकर मुख्यमंत्री नही बनते अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर...
Download App