सोनभद्र

अन्तर राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

अनपरा/सोनभद्र स्पोर्टिंग क्लब अनपरा के तत्वावधान में स्थानीय हेलीपैड प्रांगण के मैदान पर आयोजित 21सवीं अन्तर राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्दघाटन श्रीमती आकांक्षा राव कार्मिक अधिकारी अनपरा तापीय परियोजना द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में बैढ़न, सिंरौलिया, निगाही, सिंगरौली(मध्य प्रदेश), गढ़वा, सासाराम, भभुआ( बिहार एवं उत्तर प्रदेश की कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही है,उद्दघाटन मुकाबला निगाही मध्य प्रदेश व बीना उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया जिसमें निगाही ने बीना को 2-0 से पराजित कर उद्दघाटन मुकाबला जीता। प्रतियोगिता का द्वितीय सत्र का मुकाबला जूनियर स्पोर्टिंग क्लब अनपरा व सिंगरौलिया के मध्य खेला गया,इस मैच में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता समाजसेवी विकास जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ किया गया इस अवसर पर ई आशुतोष कार्मिक अधिकारी अनपरा परियोजना ,ई आर पी यादव,ई अनिल कुमार, परियोजना क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार,डा विशाल मोहन,अमित राय,शंकर विश्वकर्मा, ऐतरामूल हक़,इंगलेश वैस,मानस राय,मनोज सिंह,दीपक मिश्रा,राकेश जायसवाल,उपस्थित रहे,मुख्य निर्णायक की भूमिका में लवकुश तिवारी व लाइन मैन की भूमिका में अनिल थापा व दारा कनौजिया द्वारा किया गया।स्कोरर का दायित्व अंजनी बैस व आकाश वैस द्वारा किया गया।यह प्रतिगोगिता का फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को खेला जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार