सोनभद्र

हत्या के दोषी बबुंदर को 6 वर्ष की कैद

-6 हजार रूपये अर्थदंड ना देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
– साढ़े 13 वर्ष पूर्व भूत प्रेत के चक्कर में चाकू से प्रहार कर हुई केशिया देवी हत्याकांड का मामला

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। साढ़े 13 वर्ष पूर्व भूत प्रेत के चक्कर में चाकू से प्रहार कर हुई केशिया देवी हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सोनभद्र राहुल मिश्रा की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोष सिद्ध पाकर दोषी बबुंदर को 6 वर्ष की कैद एवं 6 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के पतगढ़ी कोटा टोला निवासी कामता प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामसुमेर ने थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 22 फरवरी 2009 को दोपहर बाद करीब ढाई बजे दिन में उसकी मां केशिया देवी अपने दरवाजे पर बैठी थी उसी समय उसके चाचा का लड़का बबुंदर पुत्र इंदर आ गया और भूत प्रेत को लेकर उसकी मां को गाली देने लगा और जान से मारने की धमकी भी देने लगा। जब उसकी मां ने गाली देने से मना किया तो बबुंदर ने गुस्से में सब्जी काटने वाले चाकू से कई जगह प्रहार करके घायल कर भाग गया। जानकारी मिलने पर जब घर आया तो उसकी मां दरवाजे पर घायलावस्था में पड़ी थी। जिसे लोगों की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जिसकी इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी बबुंदर को 6 वर्ष की कैद एवं 6 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने बहस की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App