सोनभद्र

जानलेवा प्रदूषण और दुर्घटनाओं के लिए सड़क मार्ग से कोल परिवहन प्रमुख वजह-आइपीएफ

सीएम को लिखा पत्र, पूर्व की भांति रेल मार्ग से हो कोल परिवहन

आइपीएफ टीम ने अनपरा क्षेत्र में नागरिकों से किया संवाद

अनपरा-सोनभद्र
क्षेत्र में प्रदूषण बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए एनजीटी से लेकर पर्यावरण मंत्रालय और सुप्रीम कोर्ट तक के आदेश व गाईडलाईन हैं लेकिन यहां प्रोजेक्ट्स द्वारा इसकी अनदेखी और घोर लापरवाही की वजह से समस्या विकराल रूप धारण कर लिया है और लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सड़क मार्ग से कोल परिवहन की वजह से इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं में बड़े पैमाने पर लोगों की मौंते हुई हैं।
गत वर्ष अप्रैल-मई कोयला आपूर्ति संकट से निपटने के लिए आपातकालीन स्थिति के मद्देनजर अस्थायी तौर पर सड़क मार्ग से कोल परिवहन की अनुमति दी गई थी,
अब पर्याप्त रैक की उपलब्धता है और कोल भण्डारण भी पर्याप्त है। बावजूद इसके निहित स्वार्थी ताकतों के दबाव और कमीशनखोरी के लिए सड़क मार्ग के कोल परिवहन को स्थायी व्यवस्था में बदल दिया गया। जबकि इससे न सिर्फ लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया गया है बल्कि सरकार को भी करोड़ों के राजस्व क्षति पहुंचाई जा रही है। उक्त बातें अनपरा, ककरी व डिबुलगंज में मजदूरों, विस्थापितों व आम नागरिकों से संवाद के दौरान आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट(आइपीएफ) के प्रदेश संगठन महासचिव दिनकर कपूर ने कहीं। उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र प्रेषित कर पूर्व की भांति शत प्रतिशत रेल मार्ग से कोल परिवहन सुनिश्चित करने की मांग की। पत्र में बताया गया है कि अनपरा-सोनभद्र में राज्य सरकार की 2630 मेगावाट क्षमता अनपरा तापीय परियोजना और 1200 मेगावाट क्षमता की निजी क्षेत्र की लैंको प्रोजेक्ट की जरुरतों के लिए रेल मार्ग से कोल परिवहन की पर्याप्त क्षमता है। इसके अलावा फ्लाई ऐश निस्तारण की मांग की गई है जिससे प्रदूषण की समस्या न पैदा हो। यह भी अनुरोध किया गया है कि दुर्घटनाओं के मद्देनजर फ्लाई ऐश का परिवहन रात्रिकालीन हो। पत्र की प्रतिलिपि सचिव, पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली, राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल न ई दिल्ली, चेयरमैन, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ, प्रबंध निदेशक, राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, लखनऊ, जिलाधिकारी-सोनभद्र, मुख्य अभियंता-स्तर प्रथम, अनपरा तापीय परियोजना, अनपरा-सोनभद्र, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लैंको प्रोजेक्ट को भी प्रेषित किया गया है।
संवाद में युवा मंच प्रदेश संयोजक राजेश सचान, ठेका मजदूर यूनियन के मंत्री तेजधारी गुप्ता, हरिनाथ खरवार, पवन गुप्ता, गोविन्द प्रजापति, कृष्णा यादव, इम्तियाज, जवाहिर, जमुना यादव,दद्उ यादव, अशोक भारती आदि ने भी विचार रखे। संवाद में आउटसोर्सिंग कंपनियों में स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी देने का भी मुद्दा उठाया गया। कहा कि इस पूरे क्षेत्र में नियम-कानूनों व समझौतों की अनदेखी की जा रही है जिससे लोगों में प्रोजेक्ट्स प्रबंधन और सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। संवाद में बड़े पैमाने पर लोगों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App