सोनभद्र

बीडीओ इलेवन ने प्रधान संघ को हराया, सुनील सिंह बने मैन आफ द मैच

गणतंत्र दिवस पर क्रिकेट व वालीबाल का मैत्रीपूर्ण मैच सम्पन्न

वालीबाल में मुरता ने दुद्धी को 2-1 से हराया

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास विभाग व युवा कल्याण विभाग द्वारा क्रिकेट तथा वालीबाल का मैत्रीपूर्ण मैच का आयोजन किया गया। स्थानीय टाउन क्लब के क्रीड़ांगन पर बीडीओ इलेवन व प्रधान संघ के बीच 12-12 ओवरों का फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेल गया। मैच में बीडीओ इलेवन की टीम ने 74 रनों के भारी अंतराल से प्रधान संघ को हराया। पहले बल्लेबाजी करती हुई बीडीओ इलेवन की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 183 रन बनाए। जिसमें कैप्टन खंड विकास अधिकारी दुद्धी सुनील कुमार सिंह ने 11, अमित ने 30, बीओ पीआरडी धर्मेंद्र कुमार ने 25 और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अरशद ने 23 रन बनाए। दूसरी पारी में प्रधान संघ की टीम 109 रन बनाते-बनाते आल आउट हो गई। घीवही प्रधान प्रतिनिधि कृपाशंकर ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। बीडीओ इलेवन की ओर से कप्तान सुनील सिंह व अमित को दो-दो विकेट
मिले। इस प्रकार बीडीओ इलेवन की टीम 74 रनों से मैच को जीत लिया। खेल के हर क्षेत्र फील्डिंग, बालिंग व बैटिंग में आलराउंड बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीडीओ इलेवन की टीम के कप्तान सुनील सिंह को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
क्रीड़ांगन पर दूसरा मैत्रीपूर्ण मैच युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में वालीबाल का सम्पन्न हुआ। तीन सेटों के इस मैच में मुरता ब्वायज की टीम ने टाउन क्लब वालीबाल टीम दुद्धी को 25-21, 10-25, 25-23 से हराया। विजेता व उपविजेता प्रतिभागी टीमों को विकास विभाग तथा युवा कल्याण विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत समर बहादुर सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव मनोज कुमार कन्नौजिया, एडीओ पीपी रामप्यारे, सेक्रेटरी राघवेंद्र सिंह, राकेश यादव, प्रधान संघ उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश कुशवाहा, बुन्देल चौबे, अभय जायसवाल, प्रधान अरविंद जायसवाल, सुभाष कुमार, दिनेश यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन*
Download App