सोनभद्र

रायपुर पुलिस ने टवेरा कार से भारी मात्रा में गाजा के साथ 3 अंतरप्रांतीय तस्कर को किया गिरफ्तार

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर पुलिस ने टवेरा कार से भारी मात्रा में गाजा के साथ 3 अंतरप्रांतीय तस्कर को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिहं के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में रायपुर पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नगांव तिराहा ग्राम सोवदवल के पास से एक अदद टवेरा कार संख्या-UP 64Q1121 से 02 अदद बोरी में कुल 40 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया तथा मौके से 3 अन्तर्रप्रान्तीय गाजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 05/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

विवरण पूछताछ आरोपी से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग गांजा को बिहार से लेकर एमपी बेचने के लिए ले जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी
1. राजेश गुप्ता पुत्र तेरसू प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम बडोखर, भरथीपुर, थाना कोरवा, जनपद प्रयागराज उम्र लगभग 24 वर्ष ।
2. जवाहर लाल पटेल पुत्र चन्द्रभान पटेल निवासी ग्राम होतीपुरवा, थाना चाकघाट, जनपद रीवा(म0प्र0) उम्र लगभग 39 वर्ष ।
3. विनोद कुमार यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम चौधरना, थाना अधौरा, जनपद कैमूर, भभुआ (बिहार) उम्र लगभग 28 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण
1. 40 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा ।
2. एक अदद टवेरा कार संख्या- UP 64Q1121 ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
01. प्रभारी निरीक्षक, योगेन्द्र यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
02. मुख्य आरक्षी सुनील यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
03. मुख्य आरक्षी जितेन्द्र यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
04. मुख्य आरक्षी विपिन यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
05. आरक्षी शमशेर सिंह बहादुर रायपुर

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App