सोनभद्र

प्रधानाध्यापकों का ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ

वैनी/ सोनभद्र (राजन गुप्ता) नक्सल प्रभावित नगवां ब्लाक के संसाधन क्षेत्र नगवां पर ग्राम प्रधान स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों एवं प्रधानाध्यापकों का ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह व विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम के द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, खण्ड विकास अधिकारी राकेश सिंह का खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेमशंकर राम द्वारा बुक पेन व माल्यार्पण द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया तथा कार्यक्रम में आये हुए सभी ग्राम प्रधानगणों का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने सरकार के द्वारा विद्यालयों के कायाकल्प व शैक्षिक उन्नयन के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी दी तथा इन योजनाओं को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की जिससे बच्चों व समाज को शिक्षा के क्षेत्र में उत्थान हो सके। खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार विद्यालयों में कायाकल्प हेतु अपेक्षित धनराशि की व्यवस्था दी जा रही जिससे विद्यालय का अच्छा विकास हो सके तथा बच्चों को पढ़ने के लिए अच्छी भौतिक व्यवस्था दी जा सके। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष व ग्राम प्रधानों को सामुदायिक सहभागिता विकसित कर विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प, विकास योजनाएं एवं शैक्षिक गुणवत्ता में गुणात्मक संवर्धन, डीबीटी के अंतर्गत दी जाने वाली राशि के सम्बन्ध में जानकारी तथा प्रत्येक कार्य के गुणवता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन आंनद देव पांडेय ने किया। कार्यक्रम में एआरपी संजय कुमार, एआरपी अरुणेश,एआरपी रामसरीखा, एआरपी आनंद त्रिपाठी,एआरपी विनोद मिश्रा, महेंद्र जायसवाल,अरविंद पांडेय, अतुल चतुर्वेदी, जटाशंकर यादव,उमाकांत पाण्डेय, चिंतामणि सिंह,रामचन्द्र यादव, राजकुमार मौर्य, अरुण तिवारी,मुकेश, आरती जायसवाल, मेघा सौनकिया, नवीन मिश्रा सहित सभी विद्यालयों के प्रभारी व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App