सोनभद्र

निक्षय दिवस पर टीबी के खात्मे का सीएचसी अधीक्षक ने दिलाया संकल्प

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। टीबी मुक्त भारत के तहत हर माह मनाये जाने वाले एकीकृत निक्षय दिवस सोमवार को स्थानीय सीएचसी परिषर में मनाया गया । दुद्धी सीएचसी अधीक्षक डॉ० शाह आलम अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करते हुए टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 2025 तक देश से इस बीमारी को दूर भागना है निक्षय दिवस की गतिविधियों के बारे में बताया गया, डॉ० शाह आलम अन्सारी ने कहा कि निक्षय दिवस पर क्षय रोगियों की जल्द पहचान, गुणवत्तापूर्ण उपचार और रोगियों के लिए संचालित योजनाओं के प्रति उन्हें जागरूक किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करेंगी। टीबी से मिलते-जुलते लक्षण वालों के स्पुटम (बलगम का नमूना) कलेक्ट कराएंगी। सीएचओ सेंपल को टीबी केंद्र पर जांच के लिए भेजेंगे और रिपोर्ट देंगे।
इस मौके पर डॉ० गिरधारीलाल, डॉ० मिथलेश, डॉ० अनिमा, विष्णु दयाल, जय शंकर पाण्डेय, आशीष शुक्ला, सीएचओ पूजा, हर्षिता सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App