सोनभद्र

भाट क्षेत्र में सड़क का भूमि पूजन संजीव गौड़ के साथ केसी जैन ने किया शुभारम्भ

अनपरा/सोनभद्र भाट क्षेत्र में सड़क का भूमि पूजन संजीव गौड़ के साथ केसी जैन ने किया शुभारम्भ। कुलडोमरी ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले डिबुलगंज समीप लोझरा से नगहा तक आठ किमी की सड़क की लागत 3.64 करोड़ है। वहीं 2.47 करोड़ की लागत से भाठ क्षेत्र के अमहवा से दोगुड़वा तक चार किमी की सड़क का निर्माण भी कराया जाना है। पिछले दिनों जिले में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बभनी से इन कार्यों का शिलान्यास किया था। राज्यमंत्री संजीव गौड़ ने भूमि पूजन कर कार्य शुरू कराया।

भूमि पूजन के दौरान मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के जेई एसके विश्वकर्मा ने बताया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाएगा, जिससे सड़क की आयु लंबी हो। वहीं ‌लोझरा के पास से शुरुआती दो किमी की सड़क को सीसी (कंक्रीट सीमेंट) रोड बनवाया जाना है। इस दौरान राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने फावड़ा चलाकर कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास थमने नहीं दिया जाएगा। गांवों के विकास से ही शहरों का विकास संभव है। इसके लिए जितनी आवश्यकता होगी उतना धन दिया जाएगा। बीजेपी नेता केसी जैन ने भाट क्षेत्र के विकास के लिए यह सड़क को नीव का पत्थर बताया। इस अवसर पर अभिषेक विश्वकर्मा,प्रमोद शुक्ला,कृष्णा सिंह,अशोक गुप्ता,बाबा प्रमोद, बालकेश्वर सिंह,कुंदन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App