प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में ताबड़तोड़ एक्शन में नागेश सिंह फुट मार्च,वाहन चेकिंग सहित भारी मात्रा में लहन किया नष्ट

अनपरा/सोनभद्र प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में ताबड़तोड़ एक्शन में नागेश सिंह फुट मार्च,वाहन चेकिंग सहित भारी मात्रा में लहन किया नष्ट। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह,रेनुसागर चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह मय हमराही फुट मार्च किया। अनपरा बाजार रोड सहित प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं व वाहनों की सघन चेकिंग किया।

नागेश सिंह और चंद्रभान सिंह ने वाहनों से काली फिल्म निकाला और आगे से ना लगाने का हिदायत दिया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियो वाहनो वस्तुओ की गहनता से चेकिंग किया गया। अवैध शराब में छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन नष्ट किया।




