सोनभद्र

नसबंदी टारगेट में सीएचसी दुद्धी ने पूरा किया 80 फीसदी लक्ष्य

अभी ढाई महीने की अवधि है शेष, टारगेट होगा शत-प्रतिशत पूरा-अधीक्षक

नसबंदी शिविर में 44 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। मंगलवार को सम्पन्न हुए बंध्याकरण शिविर के बाद सीएचसी दुद्धी ने 60 प्रतिशत महिला व 8 प्रतिशत पुरूष नसबंदी लक्ष्य को पूरा कर लिया। केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने दावा किया है कि अभी सत्र समाप्त होने में ढाई महीने का समय बचा हुआ है। निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा होगा।
जनसंख्या नियंत्रण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निर्धारित दुद्धी ब्लाक के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है। अप्रैल 22 से मार्च 23 तक दुद्धी को 800 महिला और 50 पुरुष बंध्याकरण का लक्ष्य जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया। अक्टूबर से रूटीन में शुरू ऑपरेशन सीजन में 17 जनवरी तक स्थानीय सीएचसी में 634 महिलाओं व चार पुरुषों का बंध्याकरण किया जा चुका है। महिलाओं का बंध्याकरण लक्ष्य 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है जबकि महिलाओं के सापेक्ष पुरुष नसबंदी मात्र 8 फीसदी ही हो पाई है। हालांकि अभी सत्र पूरा होने में ढाई महीने से ऊपर का समयावधि शेष है।
सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को आयोजित बंध्याकरण दिवस के अलावा जब भी आशा व एएनएम केस लेकर आ जा रही हैं तो केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी द्वारा अपने सहयोगी सर्जन डॉक्टर गिरधारी लाल के साथ मिलकर ऑपरेशन कर दिया जा रहा है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आयोजित नसबंदी शिविर में 32 महिलाओं का वहीं दूसरे दिन मंगलवार को 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App