सोनभद्र

तरंगिनि महिला मंडल ने किया स्वेटर वितरण, खिले बच्चों के चेहरे

रेणुकूट (सोनभद्र)।
जी.के.मदान
सर्दियों का आगाज हो चुका है। ऐसे में एक बार फिर हमेशा की तरह हिण्डाल्को तरंगिनि महिला मंडल की सदस्याएं मदद के लिए आगे आई हैं। तरंगिनि महिला मंडल की सदस्याओं ने हिण्डाल्को महिला मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभी बच्चों को स्वेटर वितरित किये। महिला मंडल ने कुल 1217 स्वेटर का वितरण किया।
तंरगिनि महिला मंडल की टीम ने कड़कती ठंड में बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटरों को वितरण किया। वहीं ठंड में स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। महिला मंडल की अध्यक्षा लक्ष्मी नागेश ने कि “ठंड अपने शीर्ष पर है, ऐसे में हमें अपने आसपास यह ध्यान देना चाहिए कोई जरूरतमंद ठंड से ठिठुरे। हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम लोगों की मदद के लिए स्वयं से आगे आएं।” उन्होंने मंडल की ओर से आगे भी इसी प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सीमा सिंह, पूनम रॉय एवं हिण्डाल्को सीएसआर हेड प्रमुख अभिजीत कुमार भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का आयोजन हिण्डाल्को सीएसआर के राजेश सिंह, प्रदीप एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों के सहयोग से किया गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दुद्धी में यादव महासभा का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा व शिक्षा सुधार पर हुआ... दुद्धी बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न अयोध्या के वर्ष प्रतिपदा समारोह में बीजपुर प्रखंड के संदीप गुप्ता को मिला आमंत्रण पत्र भव्य कलश यात्रा कल और नव दिवसीय राम कथा का आयोजन गुरुवार से कोन में प्राथमिक शिक्षक संघ ने मनाया होली मिलन समारोह भारतीय जनता पार्टी अनपरा मण्डल अध्य्क्ष प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व मे प्राशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन सतबहनी गांव में चलाया गया टीवी पर जागरूकता कार्यक्रम नई बस्ती के जलभराव पर विधायक भूपेश चौबे सख्त अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश रामगढ़ में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता हत्याकांड कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ... पटवध बसुहारी मार्ग का जल्द हो निर्माण संदीप मिश्रा
Download App