सोनभद्र

माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश कर रहा विकास- संजीव गौड़

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर पंचायत भवन परिसर में सोमवार को आयोजित ग्राम समाधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति/जनजाति व समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़ बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि यशस्वी प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृव में देश व प्रदेश का चौहुमुखी विकास हो रहा है सरकार की मंशा है कि अंतिम ब्यक्ति तक भी शासन के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुचे उन्होंने कहा की म्योरपुर में निर्माणधीन हवाईपट्टी पट्टी का कार्य काफी धीमी गति से होने से मुख्यमंत्री जी को

गतसप्ताह अवगत करा तेजी लाने का अनुरोध किया था मुख्यमंत्री जी द्वारा अश्वस्त किया गया की वर्ष 2024 तक म्योरपुर से हवाईपट्टी उड़ाने शुरू कर दी जाएगी।डीपीआरओ विशाल सिंह ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचायतों द्वारा प्रत्येक ग्रामीणों की समस्या के निस्तारण हेतु समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है समाधान दिवस में अपनी समस्याओं को ग्रामीण बता फल प्राप्त कर रहे हैं जिससे उनको भटकना नही पड़ रहा है।इस दौरान एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र ने अवगत कराया कि समाधान दिवस की रैंकिंग में

सोनभद्र जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल ने आवास की समस्या से अवगत कराते हुए डीपीआरओ से अनुरोध किया कि भूमि की कमी के कारण ग्रामीण अंचल में भी छत के ऊपर आवास बनाने की अनुमति प्रदान की जाए तथा मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी योजना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी अन्यत्र ना लगाई जाए इस दौरान एनटीपीसी रिहंद नगर द्वारा 200 कमबलो का जरूरतमंदों में राज्य मंत्री द्वारा वितरण कराया गया इस दौरान म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़,चोपन प्रमुख

लीला सिंह गोड़,ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल,प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह,गौरी शंकर सिंह,जिला महा मंत्री भाजपा जीत सिंह खरवार,जिला पंचायत अधिकारी विशाल सिंह,प्रबंधक एनटीपीसी एस एन बेहरा, उप प्रबंधक एनटीपीसी रवींद्र सिंह , ग्राम पंचायत सहायक आयुशी जायसवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य इरफान अहमद, श्यामनारायण, सुजीत अग्रहरि, प्रवीण अग्रहरि, हरदीप सिंह, अमित रावत, अमित जायसवाल, अंकित जायसवाल, व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें । सहित,भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App