सोनभद्र

सेंचुरी रेंज मे पत्थर का अवैध खनन करते जेसीबी मशीन पकड़ाया

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता)वन्य जीव प्रतिपालक क्षेत्र चुर्क व गुरमा रेंज की संयुक्त टीम ने पत्थर का अवैध खनन करते समय एक जेसीबी वाहन को पकड़कर कर गुरमा रेंज कार्यालय लाकर भारतीय वन्य अधिनियम के सुसंगत धाराओ के तहत सीज करा दिए है।वन्य जीव प्रतिपालक चुर्क डिविजन अरविंद कुमार को दोपहर तकरीबन तीन बजे सूचना मिली की मारकुंडी के पनीकिनिया टोले के समीप घाघर नदी मे एक जेसीबी मशीन से पत्थर बोल्डर का अवैध खनन हो रहा है सूचना मिलते ही गुरमा रेंज के अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश देते हुए स्वम भी मौके पर पहुंच गए देखा की जेसीबी मशीन द्वारा अवैध रूप से पत्थर बोल्डर की तोड़ाई की जा रही है।मौके से चालक व कार्य करने वाले मजदूर भाग खडा हुए जेसीबी वाहन को अपने कब्जे मे लेकर गुरमा रेंज कार्यालय लाकर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 5/26 एंव 29, 39,52(क) के तहत सीज कर विवेचना की जा रही है टीम मे वन्य जीव प्रतिपालक डिविजन चुर्क के अलावा वन दरोगा एसके दिक्षित, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, राम कैलाश आर्य, आरपी सिंह रहे आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Download App