सोनभद्र

शिवद्वार में फरवरी में होने वाले यज्ञ के लिए गठित समिति

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। चिर प्रतिष्ठित व ख्यातिलब्ध शिवद्वार धाम में 24 फरवरी से होने वाले विराट रुद्रमहायज्ञ को दृष्टिगत रखते हुए यज्ञसमिति का शिवद्वार में बैठक कर गठन किया गया । भिखारी बाबा की समुपस्थिति में सर्वसम्मति से सम्पन्न प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया पं० रामनिवास शुक्ल को। सरंक्षक का जिम्मा मिला रमाकांत दुबे व मधुसूदन सिंह को तो उपाध्यक्ष बने शालिक राम साहू जबकि कोषाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह को और सह कोषाध्यक्ष सुरेश गिरि को बनाया गया। इसके साथ ही विनोद तिवारी को मंत्री व सह मंत्री डॉ० परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव को तय किया गया।
कार्यकारिणी में जुगुल किशोर झा, हीरालाल वैस, राजबहादुर सिंह,रमापति साहू चुने गए। बुधवन्त को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में तय हुआ कि और भी गुरुतर दायित्व देने हेतु नामों की उद्घोषणा अभी नहीं हो पाई है जो बाद में होगा। अहम दायित्व समूचे आयोजन का भिखारी बाबा का रहेगा जिसमें अन्य समिति-संस्था भी सहभाग करेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Download App