सोनभद्र

हिण्डाल्को में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता हेतु प्रदर्शनी का शुभारंभ

रेणुकूट (सोनभद्र)।
जी.के.मदान
हिंडाल्को रेणुकूट में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सोमवार को सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ संस्थान के मुखिया एन. नागेश एवं मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। प्रदर्शनी में सड़क सुरक्षा के लिए जरुरी ट्रैफिक सिग्नल, सड़क पर मार्किंग, साइन बोर्ड, सही एवं गलत हेलमेट की पहचान, सड़क नियमों की जानकारी और विभिन्न प्रकार के सड़क सुरक्षा सम्बंधित सामग्री को प्रदर्शित किया गया।
इस मौके पर जसबीर सिंह ने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी का प्रमुख उद्देश्य नगर एवं हिंडाल्को परिसर में हो रही मार्ग दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना है। हिंडाल्को सुरक्षा विभाग के प्रमुख कर्नल (से.नि.) संदीप खन्ना ने बताया कि सड़क की भाषा को समझकर सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की भाषा को समझते हुए सड़क दुर्घटना से काफी हद तक बचा जा सकता है। प्रदर्शनी के आयोजनकर्ता सुरक्षा विभाग के धीरेन्द्र राठौर ने बताया कि यह प्रदर्शनी एक माह तक रहेगी जिसमे प्लांट के कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों, नगर में स्थित सभी स्कूल के बच्चे एवं आस-पास के नगरवासी सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सभी प्रकार जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App