सोनभद्र

नाजायज गाँजा और कच्ची शराब सँग तीन गिरफ्तार चालान

बीजपुर(विनोद गुप्त)

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर चलाए गए अपराधियो के धर पकड़ अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह द्वारा गठित टीम ने सोमवार सुबह नकटू वन बैरियर के पास संदिग्ध लोगों की चेकिंग के दौरान दो लोगों को तीन किलो गाँजा के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह मय हमराह हे. का.प्रो.अमिताभ चंद, का.पुरुषोत्तम कुमार, अनूप सिंह, धीरज पटेल मुखबिर की सूचना पर सदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रहे थे इसी बीच बबलू उर्फ नोएडा पुत्र स्व०रामलाल बैगा और रामल्लू पुत्र सुखदेव दोनों निवासी ग्राम डोडहर टोला बेलहवा के झोले की जामा तलाशी में एक के पास एक किलो छह सौ ग्राम तथा दूसरे के पास एक किलो चार सौ पच्चास ग्राम नाजायज गाँजा बरामद हुआ। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को थाने लाकर 8/20 एनडीपीएस एक्ट की करवाई कर सम्बन्धित न्यायालय के लिए दोनों का चालान कर दिया। वहीं पुलिस के अनुसार रविवार को भी सूचना पर डोडहर निवासी अनिल कुमार पाल पुत्र दयाराम पाल के पास से डोडहर टावर के पास जर्किन में बेचने की नियत से ले जाई जा रही महुआ की 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम में चालान कर दिया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App