सोनभद्र

आंध्र प्रदेश में हादसे का शिकार हुआ युवक, शव पहुंचते ही मुआवजे की मांग पर रुकी एंबुलेंस

म्योरपुर/सोनभद्र ( विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल ग्राम पंचायत निवासी एक युवक की आंध्र प्रदेश में हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को जब उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों में शोक के साथ आक्रोश भी देखने को मिला। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को रोक लिया। मृतक बंधुराम (17 वर्ष) पुत्र लालजी निवासी किरबिल काम करने के लिए आंध्र प्रदेश गया हुआ था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के मालिक ने अंतिम संस्कार और अन्य खर्चों के लिए परिजनों को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक

सहायता देकर शव को एंबुलेंस से गांव भिजवाया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए एंबुलेंस को रोक लिया। सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा प्रशासन से वार्ता की। पीड़ित परिवार को हरसंभव मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस को जाने दिया। इस दौरान पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र नरेंद्र सिंह गोंड, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चालाल प्रजापति, हृदय नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App