सोनभद्र

क्षेत्र पंचायत की आखिरी बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन

पौधारोपण, आवास योजनाओं और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा, अंधेरे में बैठक होने पर सदस्यों ने जताई नाराजगी

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय विकास खंड सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत के वर्तमान कार्यकाल की अंतिम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने विभागवार योजनाओं की प्रगति से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग की अपील की।
बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाए जाने से हुई, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इसके बाद पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, सहकारिता, बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की उपलब्धियों और चल रही योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं भी उठाईं तथा उनके समाधान के लिए सुझाव दिए।
खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि ‘विकसित भारत’ अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को हरित बनाया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ दिलाने तथा आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक सभागार में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था बेहतर न होने के कारण बैठक अंधेरे में करनी पड़ी, जिससे कार्यवाही प्रभावित हुई। सदस्यों ने भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न होने देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी देने पर विचार करेगी। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से समन्वय के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनता के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रेमचंद्र यादव, बुद्धिनारायण यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. पी.एन. सिंह, एडीओ सहकारिता संतोष राय, एडीओ आईएसबी शिरीष त्रिपाठी, सीडीपीओ नागेंद्र कुमार भारती, एसडीओ शिवम गुप्ता, जमुना यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन एडीओ पंचायत अजय सिंह ने किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App