सोनभद्र

भोर में घर से निकली धात्री महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

म्योरपुर/सोनभद्र ( विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत वा नमहरी निवासी 19 वर्षीय नवप्रसूता (धात्री) महिला सुमन, पत्नी सतीश, बीते 3 जुलाई की भोर में शौच के लिए घर से निकली, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने 4 जुलाई को म्योरपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच के साथ महिला की तलाश में जुट गई है।
परिजनों के अनुसार, सुमन 3 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। महिला के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। घर पर उसका महज पांच दिन का मासूम बच्चा है, जो मां के बिना लगातार रो रहा है।
पुलिस के अनुसार, गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। महिला की लंबाई लगभग पांच फीट है और घटना के समय उसने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उक्त हुलिये की कोई महिला कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने या म्योरपुर पुलिस को सूचित करें।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App